नए वर्ष को जब तक हम नया बना रहने देंगे, हमारा उत्साह बना रहेगा। सभी चाहते हैं कि नए वर्ष में मन में नया उत्साह हो, नए इरादे हों, नए ढंग से जीने की आस बनी रहे। इसके लिए नए को अपनाने में गुरेज़ न करें। यहाँ तक कि सोचने का तरीक़ा भी नया हो, चीजों को देखने का नज़रिया भी नया हो, भोजन में भी कुछ नवीनता हो। अच्छे स्वास्थ्य के लिए नए व्यायाम सीखें और ध्यान की नई विधियाँ अपनाएँ। जीवन के हर क्षेत्र में कुछ न कुछ नवीनता का अंश भरें तो हम स्वयं को बदल सकते हैं। भूलें भी करें तो नयी, श्री श्री कहते हैं वही-वही भूलें हमें एक चक्र में घुमाती हैं, नयी भूलें हमें चक्र से बाहर ले जाने का मार्ग दे सकती हैं। २०२३ के अंतिम दिन तक इस आने वाले वर्ष को नया जानना है। यह नया है ही, २०२४ के आने से पूर्व तक यह नया है, इसके बाद यह पुराना होगा। अक्सर हम फ़रवरी के आते-आते ही साल को पुराना जानकर सब वायदे और नियम भुला देते हैं जो पहली जनवरी को खुद से करते हैं; किंतु इस बार वर्ष का हर दिन, हर सप्ताह और हर माह अंत तक नया बना रहे।
Showing posts with label शुभकामना. Show all posts
Showing posts with label शुभकामना. Show all posts
Friday, December 30, 2022
Saturday, February 7, 2015
शुभकामना
प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
आज ही इस वर्ष की पहली यात्रा पर निकलना है, सो आने वाले शिवरात्रि के
पर्व के लिए शुभकामना के साथ दो सप्ताहों के लिए विदा.
Friday, September 26, 2014
शुभकामनायें
प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
आने वाले सभी पर्वों के लिए शुभकामना के साथ अगले
दस-बारह दिनों के लिए विदा. आज ही हम बंगलुरु तथा कुर्ग की यात्रा पर जा रहे हैं.
आशा है आप सभी के जीवन में विजयादशमी का उत्सव नई विजय की सूचना लेकर आएगा.
परमात्मा हर क्षण हम सभी के साथ है.
अनिता
Subscribe to:
Posts (Atom)