Showing posts with label चुनौती. Show all posts
Showing posts with label चुनौती. Show all posts

Wednesday, June 29, 2016

उसका हाथ सदा है सिर पर

२९जून २०१६ 
परमात्मा जीवन में कितने अनजाने रस्तों से प्रवेश करता है, हम इसका अनुमान भी नहीं कर सकते. माता-पिता बच्चे की सुरक्षा के लिए कोई कसर नहीं रखते, वैसे ही वह परमात्मा कदम-कदम पर सहायता करता है. जीवन में आने वाली हर चुनौती एक उपहार देती है. कितनी ही बाधाएँ आयें, आत्मा की शक्ति घटती नहीं, वह नये-नये कर्मों का फल भोगती है और नये अनुभव प्राप्त करती है. आत्मा में ज्ञान है और वही उसे पथ से भटकने नहीं देता.  

Thursday, December 18, 2014

जीवन चलने का नाम

जुलाई २००७ 
जीवन में चुनौतियाँ परिवर्तन के लिए आवश्यक हैं, क्योंकि परिवर्तन के बिना हम आगे ही नहीं बढ़ सकते. परिवर्तन आये बिना हम अपनी शक्तियों से परिचित नहीं हो पाते. हम सोचने की शक्ति भी खो बैठते हैं. इस परिवर्तन के पीछे कोई सत्ता है जो सदा एक सी है तभी परिवर्तन का भान भी होता है. जो जरा भी बदलाव को स्वीकार नहीं करता वह स्वयं से परिचित नहीं है. वह चीजों को जैसी वे हैं वैसी नहीं देख सकता. यह संसार नित नये अनुभव देकर हर पल कुछ न कुछ सिखा रहा है. हर चुनौती का सामना करते हुए हम आगे बढ़ते हैं तो पहले से कहीं अधिक ज्ञान व शक्ति के साथ.