‘साधना’ शब्द में धन की परिभाषा भी छुपी है, धन वही है जो पार लगाए, वह नहीं जो रखा रह जाये। जो सारयुक्त है, वही धन है, उसे ही साधना है। जो हंस की तरह विवेक को धारण करता है, उस मन में एक ऐसी भावना जगती है, जो शांति और प्रेम से भर देती है।जो आनंद की लहर उठाती है।जब प्रस्तर से व्यर्थ हट जाता है तो सुंदर मूरत उभर आती है। जब एक संत का हीरे जैसा मन सामने जगमगाता है, तब क्यों हमारा सूना दिल कसमसाता है?क्यों हम व्यर्थ ही दुःख के भागी बनें ?कंकड़ों-पत्थरों के रागी बनें। मुद्दे की बात ‘एक’ ही है, जिसका जिक्र धर्म के सभी ग्रंथों में है। शेष सब तो उसी की व्याख्या है। इस ‘एक’ का जो ध्यान लगाता है, उसकी प्रज्ञा जाग जाती है !
No comments:
Post a Comment