Wednesday, November 11, 2026

भक्ति करे कोई सूरमा

भक्ति हमारी चेतना को विस्तार देती है।जितना-जितना हम स्तुति करते हैं, परमात्मा के गुण बढ़ते ही जाते हैं।परमात्मा वह है, जो कह कर भी कहा नहीं जाता। जो सब जगह है, पर हर जगह जाता हुआ सा लगता है। जो इस जग को ठग रहे हैं , उनका मालिक भी वही है। जो विश्राम में हैं, या जो दौड़ रहे हैं; जो जगे हुए या सोये हुए हैं। उन सभी के कर्म भी उसी के कराए से होते हैं ।क्या कभी हम इसका राज जान सकेंगे ? यदि मन को सजगता से देखना आ जाए, तो जीवन एक खेल ही नज़र आता है।

No comments:

Post a Comment